श्री सरस्वती ब्रह्मचर्य्याश्रम संस्कृत महाविद्यालय, परमट, कानपुर

+91 8707296864

श्री सरस्वती ब्रह्मचर्य्याश्रम संस्कृत महाविद्यालय, परमट, कानपुर

श्री ब्रह्मचर्य्याश्रम संस्कृत पाठशाला के नाम से विद्यालय की स्थापना सन 1882 ई. में की गयी थी। जो कि सन 1912 ई. में श्री सरस्वती ब्रह्मचर्य्याश्रम संस्कृत पाठशाला के नाम से नियमावली के अंतर्गत संचालित हुआ। सन 1936-37 में श्री सरस्वती ब्रह्मचर्य्याश्रम परमट समिति के नाम से रजिस्ट्रेशन हुआ। घ वर्ग, ग वर्ग, ख वर्ग में विद्यालय संचालित रहा सन 1955-56 में प्रथमा से मध्यमा पर्यन्त मान्यता प्राप्त हुई सन 1974 में मान्यता पुष्टि हुई एवं 1965-66 में अनुदान में विद्यालय आया। सन 1974 में शास्त्री सन 1977 ई. में आचार्य साहित्य विषय में मान्यता प्राप्त हुई। सन 1979 ई. में 'क' वर्ग में विद्यालय संचालित हुआ। श्री सरस्वती ब्रह्मचर्य्याश्रम संस्कृत महाविद्यालय का एक ऐसा नाम है, जिसमे पढ़े हुए हज़ारो छात्र देश विदेश में अनेको पद पर कार्यरत है। 1980 से लगातार श्री सरस्वती ब्रह्मचर्य्याश्रम संस्कृत महाविद्यालय में शिक्षा ग्रहण करके कई छात्र इसी विद्यालय में अध्यापन करते आ रहे है। वर्तमान में प्राचार्य उमानाथ पांडेय जी भी इसी महाविद्यालय में शिक्षार्थी रह चुके है। अभी भी बाबा आनंदेश्वर परिसर में विधमान श्री सरस्वती ब्रह्मचर्य्याश्रम संस्कृत महाविद्यालय अपनी शैक्षिक प्रणाली, अनुशासन के लिए प्रसिद्ध है। आशुतोष मिश्र साहित्य विभागाध्यक्ष वर्तमान में कार्यरत है जो कि इसी महाविद्यालय के छात्र रहे है।

about
section-title

चित्र संग्रह